प्रदेश

राष्ट्रीय सचिव,पूर्व मंत्री व शहपुरा से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धुर्वे से सीधी बातचीत

लोकविचार काशी शहपुरा डिण्डौरी।मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर गहमा-गहमी शुरू हो गई है भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में 39 प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में शहपुरा से भारतीय जनता पार्टी ने ओमप्रकाश धुर्वे को टिकट मिली है।इस पर ओमप्रकाश धुर्वे से सीधी बातचीत कर कुछ सवाल पूछे गए जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए
भाजपा नेता ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा-
पहले तो मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने एक बार पुनः मेरे ऊपर विश्वास जताया है। यहां से मौजूदा कांग्रेस विधायक भूपेंद्र मरावी मेरे लिए कोई चुनौती नहीं है क्योंकि उन्होंने अपने 5 साल के कार्यकाल में कोई ठोस या बड़ा काम नहीं किया है उन्होंने उनकी कांग्रेस सरकार रहते हुए भी क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया जनता अब समझ गई है कि झूठ और आश्वासन काम नहीं आता है।

भाजपा के रूठों को कैसे मनाएंगे?
सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं मैं सभी से स्वयं जाकर मिल रहा हूं और हम सभी मिलकर कार्य करेंगे आगामी विधानसभा चुनाव में शहपुरा सहित पूरे मध्यप्रदेश की अधिकांश सीटों पर जीत हासिल करके पुनः शिवराज जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

आपने कुछ दिनों पहले मीडिया को दिए गए बयान में डिंडोरी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी उसे पर आपका क्या कहना है?
मैं शहपुरा से पहले भी चुनाव लड़ चुका हूं और यहां से विधायक के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री भी रहा हूं। मैं तो तीन बार से लगातार डिंडौरी से विधायक ओंकार सिंह मरकाम से चुनाव लड़कर वहां भाजपा का विधायक बनाना चाहता था लेकिन पार्टी ने मुझे शहपुरा से टिकट दी है इसका मैं तहे दिल से धन्यवाद देता हूं निश्चित ही यहां की जनता पुन: भाजपा को आशीर्वाद देगी।

शहपुरा को जिला बनाने की मांग 1977 से चल रही है। शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति इसके लिए हर स्तर पर मुहिम में तेजी के साथ जुट गई है।
इस पर आप क्या कहेंगे?
इस पर ओमप्रकाश धुर्वे ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि मैं जिला बनाने का समर्थन करता हूं मेरे लिए गर्व की बात होगी। मैं यहां से विधानसभा चुनाव में खड़े हो रहा हूं और विधायक बन जाऊं और शहपुरा जिला बन जाए तो इससे बड़ा मेरा सौभाग्य क्या होगा। मैं जिला बनाओ संघर्ष समिति का समर्थन करता हूं। मैं इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अवश्य बात करूंगा।

शहपुरा में सिविल हाॅस्पिटल की मांग पर आपका क्या कहना है?
यहां पिछले 5 साल से कांग्रेस के विधायक भूपेन्द्र सिंह मरावी हैं। उसे सिविल हाॅस्पिटल बनवाना था। लेकिन कुछ कर नहीं पाया। हम इस बार यदि जीत कर आएंगे तो अवश्य शहपुरा में सिविल हाॅस्पिटल बनवाएंगे। आपको बता देता हूं कि कांग्रेस के समय मध्य प्रदेश में पांच मेडिकल कॉलेज ही थे लेकिन हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाकर 24 कर दी है। भाजपा की पुन: सरकार बनते ही हम अपने वादे पूरी करते चले जाएंगे।
पिछली बार 2018 का चुनाव आप इसी शहपुरा से हार गए थे क्या वजह थी?
पिछली बार मुझे हराने के लिए कई शक्तियां कम कर रही थी लोगों को भड़काकर वोट लिया गया कांग्रेस ने बेरोजगारी भत्ता देने, कर्ज माफी सहित भर्तियों का झूठ और भ्रम फैला कर चुनाव जीते थे। लेकिन जनता अब इनके बहकावे में न पड़कर भाजपा को जिताएगी हम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा कराए गए विकास की आधार पर जनता के बीच में जाएंगे जिससे जनता हमें आशीर्वाद देगी और पुनः शिवराज जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button