प्रदेश
हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पशुओ का अवैध परिवहन करते वाहन जप्त,शहपुरा पुलिस ने की कार्यवाही

शहपुरा।शनिवार की सुबह शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर भामा के बीच पशुओ का अवैध परिवहन करते हुए टाटा मिनी ट्रक क्रमक एमपी 20 जीबी 5865 को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की सूचना पर शहपुरा पुलिस ने जप्त किया,जप्त वाहन से 2 नग भेंश,5नग पड़ा मिले,जिन्हे गोरक्षा समिति करौंदी के सुपुर्द कर दिया गया है,कार्यवाही के दरमियान वाहन चालक और अन्य मौके से फरार हो गए,पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 4,6,10,11, एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।