शहपुरा जिला बनाने का भाजपा प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने किया समर्थन

शहपुरा।शहपुरा को जिला बनाने की मांग 1977 से चल रही है। शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति इसके लिए हर स्तर पर मुहिम में तेजी के साथ जुट गई है। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के कारण शहपुरा क्षेत्रवासी इस मौके को अपने हाथ से किसी भी सूरत में नहीं छोड़ना चाहते। मुख्यमंत्री के नाम हाल ही में ज्ञापन भी दिया गया है।
शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष भीमशंकर साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शहपुरा से भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश धुर्वे से इस संबंध में चर्चा की। इस पर ओमप्रकाश धुर्वे ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि मैं जिला बनाने का समर्थन करता हूं मेरे लिए गर्व की बात होगी। मैं यहां से विधानसभा चुनाव में खड़े हो रहा हूं और विधायक बन जाऊं और शहपुरा जिला बन जाए तो इससे बड़ा मेरा सौभाग्य क्या होगा। मैं जिला बनाओ संघर्ष समिति का समर्थन करता हूं। मैं इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अवश्य बात करूंगा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री से मुलाकात के दौरान शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष भीमशंकर साहू, विधिक सलाहकार एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, उपाध्यक्ष कैलाश सोनी, मोनू अग्रवाल,मधुसूदन साहू, शारदा प्रसाद नामदेव, विवेक साहू, डाॅ अरविंद रजक, जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, जपं उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल सहित भारी संख्या में नगरवासी व क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।