प्रदेश

सीईओ गणेश पांडे को हटाने सीएम से जनपद सदस्य ने की मांग,लगाए गंभीर आरोप

काशी अग्रवाल शहपुरा।हाल ही में कुछ दिवस पूर्व जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत क्षेत्र के कुछ सप्लायरों ने जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्यकार्यपालन अधिकारी पर एपीओ राममिलन रावत के माध्यम से भुगतान के एवज में 6प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को कलेक्टर के नाम का ज्ञापन देते हुए जांच की मांग की गई थी जिसके बाद सीईओ और एपीओ द्वारा भी सप्लायर मेसर्स वीरेंद्र तिवारी के विरुद्ध पुलिस थाना शहपुरा में कार्यालीन पत्र भेज कार्यवाही को मांग की थी साथ ही जनपद के प्रशासनिक संगठन और सरपंच संघ के अध्यक्ष ने भी सीईओ के पक्ष में ज्ञापन सौंपा था वही मामले में बुधवार को एक और नया मोड़ आ गया जब भाजपा नेता और जनपद सदस्य टेकेश्वर साहू ने सीईओ के विरुद्ध भोपाल जा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया की सीईओ गणेश पांडे भ्रष्टाचार मैं लिप्त है सौंपे गए शिकायत पत्र में उल्लेखित है कि स्थानीय सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों के संलग्न आवेदन के आधार पर श्री गणेश पाण्डेय का स्थानान्तरण पूर्व में शहपुरा में कार्यभार ग्रहण न करने के लिये स्थानीय सभी जनपद सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन देकर विरोध किया गया था। लेकिन शासन द्वारा स्थानान्तरित स्थान से कार्यमुक्त कर दिया गया जबकि इस जिले में पूर्व में मेहंदवाणी एवं डिण्डोरी में रहते हुए इनके खिलाफ भ्रष्टाचार की कार्यवाही शिकायत एवं सरपंच संघ द्वारा पूर्व में आंदोलन किया गया था लेकिन राजनैतिक पकड़ एवं पैसों के दम पर पुनः इस जिले के विकास खण्ड शहपुरा में पदस्थापना कराने में सफल हो गये । यहाँ आने के बाद कमिशनखोरी एवं भ्रष्टाचार में लिप्त होकर आमजन एवं स्थानीय सप्लायरों एवं सरपंचों को परेशान करने लगे व क्षेत्र में लगातार इनका विरोध है।मांग की गई है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी गणेश पाण्डेय का स्थानान्तरण अन्यत्र स्थान पर किया जावे।

कलेक्टर,पुलिस की जांच है लंबित हाल ही में सीईओ गणेश पांडे और एपीओ राममिलन रावत पर भुगतान के एवज में लगे कमीशन मांगने के आरोप सहित सीईओ और एपीओ द्वारा भी की गई शिकायत के बाद कलेक्टर और पुलिस प्रशासन के पास मामले की जांच लंबित है जल्द मामले की गंभीरता पूर्वक जांच होने पर बड़ा खुलासा सामने आ सकता है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button