शहपुरा में 06 सितंबर को लगेगा आयुष्मान मेला
डिंडौरी : 04 सितंबर, 2023।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ‘‘आयुष्मान भव अभियान’’ के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा में 06 सितंबर को आयुष्मान मेला का आयोजन किया जाएगा। उक्त मेले में मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय के विषय-विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा जांच एवं उपचार किया जाएगा। गंभीर बीमारियों के चिहिन्त रोगियों का शासकीय अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों एवं चिहिन्त निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार किया जाएगा। उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में जांच कराना होगा, डॉक्टरों के द्वारा उपचार किया जाएगा और साथ ही जिला स्तर पर उपचार संभव न होने पर प्रायवेट अस्पतालों या मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया जाएगा। योजना का लाभ प्रदान करने के लिए चिहिन्त अस्पतालों में आयुष्यमान भारत कियोस्क स्थापित एवं आयुष्यमान मित्रों की नियुक्ति की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिलेवासियों से शिविर में स्वास्थ्य लेने हेतु अपील की है।