प्रदेश

आयोजन:जिले में आयोजित किये जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह का कार्यक्रम

लोकविचार डिंडौरी : 04 सितंबर, 2023
जिले में पोषण माह 2023 के दौरान समग्र पोषण को जोर देते हुये जीवन के विभिन्न चरणों जैसे गर्भावस्था, नवजात, बाल्यावस्था और किशोरावस्था के दौरान पोषण आधारित संवेदीकरण गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भॉति इस वर्ष भी 01 सितम्बर से 30 सितंबर 2023 तक राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है, इसी क्रम में आंगनवाड़ी केन्द्र बरसिंघा में आज पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन कर सामुदायिक सहभागिता व जनजागरूकता से पोषण व्यवहार परिवर्तन द्वारा कुपोषण उन्मूलन पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से चर्चा की गई। इस अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 0-5 वर्ष के बच्चों का वजन कर उनकी ऊॅचाई तथा लम्बाई का मापन कर बच्चों के पोषण स्तर का सर्वे कर रही हैं। इसके साथ ही पोषण चिन्हांकन के आधार पर बच्चों को आंगनवाडी में ही सामुदायिक प्रबंधन (पोषण पुर्नवास) से लाभांवित किया जा रहा है। गंभीर चिन्हित बच्चों को चिकित्सीय जटिलता वाले बच्चों, भूख की जॉच में फेल होने वाले बच्चों को एन.आर.सी. में भर्ती कर उपचार किया जाएगा। साथ ही आंगनवाड़ी केंन्द्रो पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषक तत्वों से भरपूर भोजन देने संबंधित सलाह दी जा रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भेंट कर महिलाओं को आयरन युक्त भोज्य पदार्थ एवं आयरन कैल्शियम की टेबलेट समय-समय पर लेने संबंधी जानकारी दी जा रही है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button