प्रदेश
स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, पूजे गए गुरु

गोरखपुर -डिंडौरी जिले के करंजिया विकासखंड अंतर्गत स्कूलों में मंगलवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया इस मौके पर विघार्थियों इस अवसर पर विघार्थियों ने केक काटकर फूल कार्ड व कलम भेंट कर जीवन में सफल रहने का आशीर्वाद प्राप्त किया । शिक्षकों ने डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।इस दरमियान अंचल के अलग अलग स्कूलों में विघार्थियों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम निबंध प्रतियोगिता सहित वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया इस दौरान छात्र फैज कुरैशी,अनुराग दुबे, मनन प्यासी कासिफ खान फरमान खान कांतिलाल साहू तरुण साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहें।