जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा की नगर बैठक संपन्न

डिंडोरी:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जन आशीर्वाद यात्रा के संबंध में में डिण्डोरी नगर की बैठक संपन्न की, जिसमें यात्रा का विस्तारपूर्वक रोड चार्ट बनाकर कार्यक्रमों का दायित्व एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सौपा गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने बताया कि यह यात्रा डिंडोरी जिले में सर्वप्रथम भानपुर में रथ यात्रा समनापुर रथ यात्रा, गाड़ासरई में जनसभा, डिंडोरी में जनसभा विक्रमपुर में रथ सभा शहपुरा जनसभा एवं रात्रि विश्राम होगी अगले दिवस प्रातः 9:00 बजे ग्राम बिछिया पहुंचेगी तत्पश्चात यात्रा मंडला जिले की ओर रवाना होगी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण यह यात्रा विकास की यात्रा है। मध्य प्रदेश में एक बार पुनः भाजपा की सरकार बनने की ओर अग्रसर है। हम सभी कार्यकर्ताओं को निरंतर कार्य करते हुए डिंडोरी विधानसभा की दोनों सीटों पर प्रचंड मतों से विजयी बनाना है। इस अवसर पर ग्राम मुड़की एवं पुरानी डिंडोरी के बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, विधानसभा संयोजक सुरेंद्र कुमार दुबे अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश धूमकेती, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवदिया मरकाम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।