प्रदेश

लंबे इंतजार के बाद अमृत रुप में बरसें बादल फसलों को मिला जीवनदान किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान


गोरखपुर -डिंडौरी जिले के करंजिया विकासखंड अंतर्गत कस्बा गोरखपुर सहित आसपास के गांवों में लंबे इंतजार के बाद काले बादल मेहरबान होकर अलग अलग क्षेत्रों में बारिश कर रहें हैं कस्बा में जहां सोमवार की देर रात 15 मिनट की झमाझम बारिश के बाद मंगलवार को दिन में भी मध्यम गति से बरसात हुई हैं जबकि मोहतरा के क्षेत्र में दस मिनट तक झमाझम पानी गिरा हैं बताया गया कि इस वर्षा से मुरझा रहें फसलों को जीवनदान मिलेगा क्योंकि क्षेत्र में धान और सोयाबीन मक्का आदि की फसलों के बोवनी के बाद कृषक झमाझम बारिश की प्रतीक्षा में थें मगर कहीं पानी का नामोनिशान नहीं था कृषक रोजाना बारिश की आश में आसमान तक रहें थे दो दिन की बारिश ने राहत दिलाते हुए किसानों की चिंता को कम किया हैं हालांकि अभी भी फसलों को वृध्दि के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिला है लेकिन अमृत रूपी बूंदें पौधों को संभालने के लिए काफी माना जा रहा हैं।
धान सोयाबीन को लाभ -तबलूटोला के किसान नंदलाल गोयल ने बातचीत में बताया कि उनके क्षेत्र में धान की रोपाई के बाद खेतों में पर्याप्त पानी नहीं जिन खेतों में थोड़ा बहुत पानी था वह भी सूख चुके हैं यह बारिश धान के लिए नाकाफी हैं मगर पौधों को पानी मिल गया जबकि धान के पैदावार के लिए खेतों का लबालब भरा रहना जरुरी है।बारिश की बूंदों को देखकर चेहरे पर मुस्कान बिखेरते कस्बा के किसान दीपक तेकाम का कहना हैं कि कि इस बारिश से खरीफ की बोवनी करने वाले किसानों ने राहत की सांस तो जरुर ली है। मगर फसलों को नुकसान की आशंका बरकरार है क्योंकि सही समय पर पानी नहीं गिरा हैं हां सोयाबीन की फसल अप्रत्याशित रूप से संभलेगी जबकि मक्का से आश नहीं हैं इसी प्रकार कोदो कुटकी और उड़द की फसलें कम वर्षा से बुरी तरह प्रभावित हैं । इससे निश्चित ही अच्छे उत्पादन पर कमी आएगी साथ ही कृषि कार्य से जुड़े लोगों पर आर्थिक संकट आने की संभावना बढ़ते जा रहीं हैं मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कहीं अधिक तो कहीं कम वर्षा हैं लेकिन सभी स्थानों पर फसलों की स्थिति लगभग एक जैसे हैं यदि आगे अच्छी बारिश होगी तभी फसलों का बेहतर उत्पादन होने की संभावना है अन्यथा वर्षा के अभाव में फसलों पर की प्रकार की समस्या बनेगा।
उमस से मिली राहत – मंगलवार की झमाझम बारिश के बाद वर्षा वाले क्षेत्रों में रात-दिन उमस और गर्मी से हाल बेहाल हो रहें लोगों ने फिलहाल राहत महसूस किया है । लेकिन तापमान में कमी नहीं आई हैं सूरज की तेज किरणों के असर से आमजन परेशान हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button