प्रदेश
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो ग्रामीण घायल

पियूष झारिया शहपुरा। क्षेत्र मैं जारी बारिश के दौर के बीच शुक्रवार को जनपद क्षेत्र शहपुरा अंतर्गत पत्थरकटा में दोपहर करीब 2बजे के आसपास खेत में किसानी कार्य करने के दरमियान दो ग्रामीण सिया बाई और राम लाल सैयाम आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।