जन आशीर्वाद यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

पियूष झारिया शहपुरा।भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संगठन के द्वारा सरकार की उपलब्धियों को लेकर जन आर्शीवाद यात्रा प्रदेश के 05 स्थानों से निकाली गई जिसमें जिला मण्डला में 05 सितम्बर को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा मण्डला जिले से डिण्डौरी होते हुए शहपुरा पहुचीं जहा रथ यात्रा के प्रभारी राव उदयप्रताप सिंह, केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, सांसद राकेश सिंह, यात्रा सहप्रभारी अभिलाष पाण्डेय का नगर में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं विधानसभा शहपुरा प्रत्याशी ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत का स्वागत जिला महामंत्री ज्ञाानदीप त्रिपाठी ,मंडल अध्यक्ष धनश्याम कछवाहा के साथ हजारों कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया इसके बाद दूसरे दिन क्रष्ण जन्माष्टमी होने के कारण यात्रा को शहपुरा में विराम दिया गया । यात्रा तीसरे दिन यात्रा शुक्रवार को शहपुरा नगर में भ्रमण करते हुए ग्राम बिछिया पहुची जहां पर स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ के द्वारा स्वागत किया साथ ही बिछिया में सभा का आयेाजन किया गया। जिसमें उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रत्यासी ओमप्रकाश धुर्वे ने म.प्र. में भाजपा सरकार द्वारा किये गये विभिन्न विकास कार्याे के प्रति उनसे समर्थन करने की अपील की साथ ही कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहें वर्तमान में हमारे शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है साथ ही युवाओं के लिए सीखो कमाओं योजना के तहत रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया गया है। जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के कारण आज हमारा देश विश्व गुरू बनने की तैयारी में है एवं प्रदेश के लोकप्रिय जननायक शिवराज सिंह चौहान के नेत्त्व में हमारे प्रदेश के साथ-साथ डिण्डौरी जिला भी विकास की ओर अग्रसर है जनआर्शीवाद यात्रा शहपुरा से बिछिया होते हुए डिण्डौरी जिले के बार्डर पर पहुचीं जहा सांसद राकेश सिंह ,राय उदय प्रताप सिंह के साथ निवास की ओर प्रस्थान किये।