शहपुरा जिला बनाने की मांग का भारतीय किसान संघ व मप्र पटवारी संघ ने किया समर्थन

पियूष झारियाशहपुरा– भारतीय किसान संघ जिला डिण्डौरी ने शहपुरा को जिला बनाए जाने की बहुप्रतीक्षित मांग को अपना लिखित समर्थन दिया है। साथ ही अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे मप्र पटवारी संघ ने भी शहपुरा जिले की मांग को जायज बताते हुए इसका समर्थन किया है। भारतीय किसान संघ डिण्डौरी जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने समर्थन पत्र सौंपते हुए बताया कि शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति के द्वारा विगत 47 वर्षों से वर्ष 1977 से निरंतर व वर्तमान तक शहपुरा को जिला बनाने की मांग की जा रही है। शहपुरा जिला बनने से क्षेत्र का विकास होगा व आदिवासी क्षेत्र की जनता को अनेक प्रकार से लाभ पंहुचेगा। साथ ही दूर दराज से आने वाले कृषकों का जिला मुख्यालय शहपुरा होगा जिससे शासन की विभिन्न जिला स्तरीय योजनाओं का कृषक स्वयं और सीधे व आसानी से जल्द लाभ प्राप्त कर सकेंगें। इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय किसान संघ जिला डिण्डौरी अपना समर्थन देता है कि शहपुरा को मप्र के नवीन जिला का दर्जा जल्द से जल्द दिया जाये ताकि शहपुरा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र का सर्वागीण विकास हो सके व आशा करते है कि मध्यप्रदेश शासन शहपुरा को जल्द से जल्द नवीन जिला का दर्जा प्रदान करेगा।
( फोटो संलग्न )