कलेक्ट्रेट में भाजपा कार्यालय के पोस्टर चिपकाए

डिंडोरी। जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते की अगुवाई में किए गए सत्याग्रह आंदोलन के दौरान हजारों की संख्या में भी कलेक्ट्रेट परिषर पहुंची और कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार पर कार्यालय भारतीय जनता पार्टी के पोस्टर चिपकाए, हालांकि प्रदर्शन के दौरान ही जिला पंचायत अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं को आधे हाथों लिया था और उसके नेताओं पर प्रशासन को चलाने के आरोप मढ़े गए थे, कलेक्ट्रेट में चिपकाए गए पोस्टर्स चर्चा का विषय बने हुए हैं विगत लंबे समय से जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते भाजपा पर भी हमलावर हैं, कलेक्टर के समक्ष उन्होंने सहायक आयुक्त जनजाति का विभाग पर जानकारी न देने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष को भी सहायक आयुक्त द्वारा जानकारी से वंचित रखा जा रहा है। रुदेश परस्ते ने जिले में बन रहे बांधों के लिए अधिग्रहित जमीन भी वापिस करने की मांग की है।