कांग्रेस की वन अधिकार यात्रा पहुंची शहपुरा,हुआ स्वागत

पियूष झारिया शहपुरा।कांग्रेस की वन अधिकार यात्रा सोमवार को शहपुरा पहुंची,जहां निवास जबलपुर तिराहा के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया,यात्रा में कांग्रेस के मध्यप्रदेश वन और पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एस. पी. एस. तिवारी ने बताया कि भाजपा आदिवासी और अन्य वनवासी वर्ग के अधिकारों का हनन कर रही हैं। तेंदू पत्ता संग्राहक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, और कूनो उद्यान में नौ चीतों की मौत से राष्ट्र की छवि धूमिल हो रही हैं। कार्यक्रम में आए शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब वन विभाग ने लोगों के लिए कई तरह के रोजगार उन्मुख कार्य किए। आज भाजपा सरकार में वनों की कटाई हो रही है और पेड़ पौधे सुरक्षित नहीं है। इस दौरान विधायक भूपेंद्र मरावी ने शहपुरा जिला बनाओं समिति को अपना समर्थन देकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को इस संबंध में अवगत कराने की बात कही।

ये रहे उपस्थित ..कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष संजय राय, कार्यकारी अध्यक्ष अजय शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेवा झारिया, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष महेंद्र झारिया, मीडिया विभाग जिलाध्यक्ष संजय दुबे, विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमित कच्चवाह, विधायक प्रतिनिधि अमर सिंह मरावी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन पाठक, संजू रजक, संदीप झारिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।