प्रदेश
शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल अस्पताल में होगा उन्नयन,आदेश हुए जारी

पियूष झारिया शहपुरा । लंबे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा के सिविल अस्पताल में उन्नयन करने की मांग की जाती रही है जिसे देखते हुए आखिरकार प्रदेश सरकार ने सिविल अस्पताल के तौर पर उन्नयन करने के आदेश जारी कर दिए है जारी आदेश में वर्णित है कि 1134.86 लाख रुपयों की लागत से सिविल अस्पताल का निर्माण होगा ,उक्त आदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर सचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव ने जारी किया है। जिसमे 11 करोड़ 34 लाख 86 हजार की लागत से भवन बनेगा।