अनोखा विरोध: 258 रुपये प्रतिमाह में कमरा किराया से ढूंढने निकले पटवारी

राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे भारतीय जनता पार्टी को पटवारियो ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए समस्या का तत्काल निराकरण करवाने को कहा
शहपुरा: शहपुरा के पटवारी गुरुवार को 258 रुपये प्रतिमाह में कमरा किराया ढूढने निकले। नगरवासियों ने कहा भैया 258 रुपये में तो मासिक टॉयलेट भी नहीं मिलेगा,गाय बैलों के रहने के लिए गौशाला(सार) का एक कमरा तक नही मिलेगा हम कमरा किराया से कैसे देंगे वही कुछ लोंगो ने मज़ाक उड़ाया की महंगाई के जमाना में सरकार ने मज़ाक बना कर रखा है। पटवारियों की मांग जायज है सरकार मौन न रहे।दूसरी ओर पटवारियो ने पवित्र भूमि माँ शारदा टेकरी पहुँचकर मैया शारदा की श्रंगार चढ़ाकर,आरती करते हुए पूजा अर्चना किया और मैया से प्रार्थना किया आपको सब पता है फिर भी हम नादान अपनी बात सुनारहे है। प्रार्थना किया कि मुख्यमंत्री शिवराज को सद्बुध्दि प्रदान करें और पटवारियों की वर्षों पुरानी वेतन विसंगति को दूर करते हुए सम्मानजनक वेतन प्रदान करने की कृपा करें अंतिम में वही पटवारियों ने बुधवार को ही पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी श्री ओमप्रकाश धुर्वे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपकर,अपनी पीड़ा को,अपनी भावनाओं को पढ़कर सुनाया और कहा कि पटवारियों की माँगो का निराकरण करे सरकार अन्यथा पटवारियों की लंबी नाराजगी सरकार को संकट में डाल देगी।आपको बता दें पटवारी विगत18 दिनों से हड़ताल में है जिससे किसानों का काम पूरे प्रदेश में ठप्प पड़ा है, तहसील में किसानों को पेशी पर पेशी दी जा रही है वही मुख्यमंत्री अभिमान में चूर है और पटवारियो से बात तक करने को तैयार नहीं है,बुधवार को ग्रामीण किसानों ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपकर पटवारियों की समस्या का निराकरण करने व कहा जिससे पटवारी और किसान दोनों को राहत मिल सके।आज के कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पटवारी संघ तहसील शहपुरा के अध्यक्ष सोहन साहू,उपाध्यक्ष शंकर मरावी,संरक्षक अमित तिवारी, सलाहकार शिवकृपाल साहू,संगठनमंत्री ग़रीबायादव सोहन श्याम सहित तमाम पदाधिकारीऔर पटवारी उपस्थित रहे है।