प्रदेश
लाड़ली बहना आवास योजना का हुआ शुभारंभ

शहपुरा।मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे हॉल भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से किया जिसका सीधा प्रसारण डिंडोरी जिला की जनपद शहपुरा में भी उपस्थितो को दिखाया गया साथ ही इस दरमियान योजना के लिए पात्र लाड़ली बहनों का फार्म भी भरवाया गया।कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल,सीईओ गणेश पांडे सहित अन्य मौजूद रहे।