प्रदेश

पुलिस महानिदेशक की बड़ी सौगात…पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए डिंडोरी पुलिस लाइन में लर्निंग सेन्टर का हुआ शुभारंभ

डिंडोरी।पुलिस महानिदेशक (मप्र) सुधीर कुमार सक्सेना (भापुसे) पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार पुलिस कर्मियों के बच्चों के कौशल एवं व्यक्तित्व विकास हेतु पुलिस लाईन परिसर में पढाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उचित वातावरण निर्माण करने के उद्देश्य से प्रदेश की समस्त ईकाईयों मे लर्निंग सेंटर स्थापित करने की महत्वकांक्षी योजना की शुरुआत की गई है जिससे पुलिस परिवार के बच्चे एवं युवा, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पुलिस लाईन परिसर में ही कर सकेंगे।जानकारी अनुसार रक्षित केंद्र डिंडोरी में पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन श्री संजय सिंह के आतिथ्य एवं निर्देशन में पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगनाथ मरकाम जी की उपस्थिति मे जिला पुलिस लाईन डिंडोरी में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के बालक बालिकाओं के अध्ययन हेतु सुरम्य वातावरण में स्थापित लर्निंग सेंटर का उद्धघाटन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्रीमती मनोरमा बघेल,सूबेदार कुअर सिंह उलाड़ी,यातायात प्रभारी गिरिवर उईके एवं पुलिस लाईन का समस्त स्टाफ तथा पुलिस परिवार के बच्चे उपस्थित रहे।
लर्निंग सेंटर में पुलिस अधिकारी /कर्मचारियों के बालक-बालिकाओं के अध्ययन हेतु टेबल, चेयर, बुक शेल्फ आदि लगाई गई साथ ही कम्प्युटर के बैसिक कोर्स, इंटरनेट, टाईपिंग आदि सीखने के लिये कम्प्युटर की व्यवस्था कर इंटरनेट कनेक्शन भी प्रदाय किया गया है। राष्ट्रीय स्तर के न्युज पेपर एवं मासिक पत्रिका भी उपलब्ध कराई गई है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button