प्रदेश

हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगा नगरी निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन


शहपुरा।रविवार की देर शाम शहपुरा नगर के हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना शहपुरा में ज्ञापन देते हुए बताया कि विगत महा शहपुरा नगर में स्थित हनुमान मंदिर में मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों के द्वारा भगवान हनुमान की प्रतिमा से अभद्र हरकत की गई इसके विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने आंदोलन करते हुए उक्त घटना का विरोध किया इसके बाद भाजपा के कुछ जिम्मेदार नेताओं के द्वारा आंदोलन के दौरान हिंदूवादी संगठन को अभद्र शब्द कहा गया जिसके पश्चात जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवहा का लोगों ने पुतला दहन भी किया इसके बाद से ही उक्त भाजपा नेताओं के द्वारा हिंदूवादी संगठन के लोगों को झूठे मामले में फंसाने की लगातार धमकी दी जाती रही है और अंततः वही हुआ लेकिन 12 सितंबर को महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया और मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के द्वारा कुंठित मानसिकता के चलते साजिश पूर्ण तरीके से रुपेश गिरी गोस्वामी के विरुद्ध झूठ मामला दर्ज करवा दिया गया इस प्रकार दिनांक 16.9.23 की रात रुपेश गिरी गोस्वामी के बड़े भाई राकेश गिरी गोस्वामी के द्वारा भी मामला दर्ज करवाया गया,ज्ञापन मैं उल्लेखित है कि रुपेश गिरी गोस्वामी हमेशा ही से समाज सेवी व्यक्ति रहा है परंतु साजिश के तहत उक्त नेताओं की दावों में लगातार मामले दर्ज किया जा रहे हैं नगर की हिंदूवादी संगठन में पुलिस प्रशासन से अपील की है कि भी रुपेश गिरी गोस्वामी पर लगाए गए झूठे मामलों की गंभीरता से निष्पक्ष जांच करते हुए न्याय प्रदान करें ऐसा न होने पर हिंदूवादी संगठन आगामी दिनो में सामूहिक हड़ताल प्रारंभ करेंगे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button