प्रदेश

शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति के द्वारा कल विशाल तिरंगा रैली का आयोजन

पियूष झारिया शहपुरा शहपुरा जिला घोषित करो महाआंदोलन के तहत सोमवार 02 अक्टूबर 2023 गांधी जयंती के शुभ अवसर पर शहपुरा को जल्द से जल्द मप्र के पृथक जिला बनाए जाने की 1977 से निरंतर जारी बहुप्रतीक्षित मांग हेतु आवाज़ बुलंद करने शाहपुरा जिला बनाओ जनसंघर्ष समिति के तत्वाधान में नगर में डीजे साउंड के साथ विशाल आकर्षक व भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जाना है , इस पैदल रैली के पश्चात राज्यपाल व मुख्यमंत्री आदि के नाम का ज्ञापन भी एसडीएम महोदय को सौंपा जाएगा जिसमे नगर व क्षेत्र भर के समस्त नागरिकों व संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है , यह तिरंगा रैली नगर के निवास चौराहा गोपालगंज से सुबह 10:30 बजे प्रारंभ होकर शहीद स्मारक उमरिया नाका से एसडीएम कार्यालय में समाप्त होगी जहाँ सरकार व जनप्रतिनिधियों को गहरी नींद से जगाने व शाहपुरा जिला बनाने ज्ञापन सौंपा जाएगा , जानकारी दी गई कि समिति की ओर से सभी को तिरंगा उपलब्ध कराया जाएगा तथा इच्छुक व्यक्ति स्वयं का तिरंगा भी अपने साथ में ला सकते हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button