प्रदेश
संदिग्ध अवस्था में जलाशय में मिला महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस

शहपुरा।शनिवार को थाना शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत टिकरिया जलाशय में एक महिला का शव मिला है जानकारी में बतलाया गया की उपरोक्त महिला ग्राम धीरवन की है बरहाल जानकारी लगने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस का अमला नगर निरीक्षक केवल सिंह परते के साथ पहुंच शव को पानी से निकाल शहपुरा पीएम हेतु लाया गया,बरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।