बिना जानकारी दिए रह रहे बिहार के लोगो से हुई पूछताछ,जांच में वाहन के दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर वसूला गया समन शुल्क

शहपुरा।पुलिस अधीक्षक डिंडोरी संजीव सिन्हा द्वारा लगातार अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया जा रहा है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी जगन्नाथ मरकाम अनुभागीय अधिकारी शहपुरा मुकेश अविंद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा निरीक्षक केवल सिंह परते द्वारा थाना स्टाफ को लगातार बाहरी एवं संदिग्धों पर सतत निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके परिपेक्ष्य में गुरुवार को कस्बा भ्रमण के दौरान निरीक्षक केवल सिंह परते को कुछ बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों के रुकने की जानकारी मिली जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उपरोक्त बाहर बिहार राज्य के व्यक्तियों से पूछताछ की जाकर आईडी वगैरह चेक की गई तथा थाना क्षेत्र में नहीं रुकने की सख्त हिदायत दी गई तथा उक्त बाहरी व्यक्तियों के वाहन एवं दस्तावेज चेक किए गए जो कमी पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 8 चालान काटे जाकर ₹4000 समन शुल्क वसूल किया गया मामले में थाना प्रभारी शहपुरा केवल सिंह परते से बातचीत की गई जिन्होंने पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के निर्देशन पर आगामी त्यौहार ,विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात बताई जिससे क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लग सके एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।