शहपुरा मे नम आंखो से भक्तो ने दी गजानन को विदाई

शहपुरा-आस्था और विश्वास के साथ दस दिनो तक नगर के गली चौराहो सहित घरो एव ग्रामीण क्षेत्रो बरगाव,करौदी,रयपुरा,मानिकपुर,धिरवन सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रो मे विराजे भगवान गणपति की जब गुरूवार के दिन विदाई का वक्त आया तो भक्तो की आखे नम हो गई। भक्तो ने भाव विभोर होकर विघ्नहर्ता से अगले बरस जल्दी आने का वादा मागॉ इस दौरान नगर मे जगह जगह पूजन अर्चन का दौर चला वही चल समारोह में झांकियों को देखने श्रध्दालुओ का तांता लगा रहा। गजानन की विदाई के लिए भक्तो व्दारा विस्त्रत रूप से तैयारियां की गई थी। भगवान गणेष की विदाई के वक्त भक्त बैडं बाजे और पूरे उत्साह के साथ दिखाई दिए,इस दौरान चारो ओर गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तु जल्दी आ की गूजे सुनाई दी। गणेश विर्सजन के दिन व विर्सजन के एक दिन पूर्व सार्वजनिक समितियो के अलावा गोकुल धाम और घर घर भक्तो ने हवन,पूजन एव कन्या भोजन के साथ भंडारे का आयोजन करवाया।

महिलाओ व बच्चो ने भी दिखाया उत्साह
गणेश विर्सजन के अवसर पर हर वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी महिलाओ व बच्चो ने जूलूस पर उत्साह दिखाया,पूरे जूलूस मै जमकर न्रत्य किया व जयकारे के नारे लगाए गए। अर्ध्द रात्रि तक चलने वाले विर्सर्जन मै बच्चो व महिलाओ ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया।
व्यवस्था रही दुरूस्त
गणेश उत्सव के आखिरी दिन विदाई के वक्त निकलने वाले चल समारोह को देखते हुए चल समारोह के रास्ते मे प्रशासन मुस्तैद रहा जिस कारण किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नही हो पायी। सार्वजनिक समितियो व्दारा भव्य चल समारोह नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। इस चल समारोह मै सामिल होने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भारी सख्या मै पहुचे।चल समारोह नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए शंकरगंज स्थित मढिया मदिर तालाब मै तक चलता रहा यहाँ पर भक्तो व्दारा भगवान गणेश की प्रतिमाओ का बने अस्थाई कुंडो में विर्सजन नम आखो से किया गया,वही कुछ प्रतिमाओ का विर्सजन कल मालपुर के नर्मदा तट मै किया जावेगा।

