प्रदेश
मेंहदवानी,कठौतिया सहित दर्जन भर से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 11 महीने से मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान ग्रामीण

शहपुरा डिण्डौरी। शहपुरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कठौतिया, सरसी, मेंहदवानी, पड़रिया, चिरपोटी, सरसा, पारापानी, उमरिया, गुझियारी, भुरका, सीधो, खम्हरिया के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से जियो कंपनी की मोबाइल सेवा का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन पिछले 11 महीने से तकनीकी समस्या के कारण इन क्षेत्रों में उचित नेटवर्क सिग्नल नहीं मिल रहे हैं और मोबाइल डाटा की गति भी इन क्षेत्रों में बहुत खराब है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके लिए उन्होंने जियो ग्राहक सेवा केन्द्र को शिकायत की लेकिन उन्होंने मोबाइल नेटवर्क की समस्या का कोई समाधान नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि जियो कंपनी जल्द से जल्द इन क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए मोबाइल नेटवर्क की समस्या का समाधान करें।