प्रदेश

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत कराने के एवज में जीआरएस रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया

शहपुरा।एक ओर सरकार महिलाओं को घर देने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना प्रारंभ कर रही और उसके लिए बकायदा गांव गांव फार्म भी आचार संहिता के पहले भरवाया गया परंतु योजना का फायदा उनसे जुड़े जिम्मेदार अवैध वसूली के लिए उठा रहे है ताजा मामला डिंडोरी जिला अंतर्गत शहपुरा जनपद की ग्राम पंचायत सरसवाही का है जहा की महिला सावित्री का फार्म योजना के तहत तो भर गया परंतु आवास स्वीकृत कराने के नाम पर रोजगार सहायक नान सिंह मसराम द्वारा पांच सौ रुपए रिश्वत की मांग की जाती रही परेशान हो महिला हितग्राही के पति अशोक ने जबलपुर लोकायुक्त से मामले की शिकायत की और आज दोपहर पीड़ित हितग्राही से रिश्वत लेते शहपुरा बस स्टैंड में लोकायुक्त ने रंगे हाथो पकड़ा फिलहाल कार्यवाही अभी जारी है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button