प्रदेश

शहपुरा विधानसभा के कनेरी पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान,कहा की में सरकार नही परिवार चलाता हूं,पंद्रह महीनो की कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

शहपुरा। विधानसभा चुनाव में शहपुरा विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धुर्वे के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मनेरी गांव में पहुंचे जहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया,कहा की जल्द ही लाडली बहना योजना में जल्द ही राशि बढ़ा कर 3000 किया जावेगा,क्षेत्र मैं खेतों तक पानी पहुंचाने पाइपों के माध्यम से खेतो तक पानी पहुंचाया जावेगा ,पंद्रह महीनो की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की कमलनाथ सरकार ने जनहितैषी योजनाओ को बंद कर दिया था,450 रूपये मैं गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की बात भी उन्होंने सभा के दरमियान कही।कहा की हर 20 ग्रामों के बीच में एक सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे है।इसके अलावा उन्होंने अन्य जन हितैषी योजनाओ को सभा में गिनवाया।

इसके पूर्व सभा को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने संबोधित करते हुए कहा की आज जो विकास दिखाई दे रहा है वह भाजपा की देन है अंतिम व्यक्ति तक विकास कैसे पहुंचे इसकी चिंता भाजपा ने की है श्रीमती धुर्वे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन काल में क्षेत्र में अंधेरा था, सड़कों का पता नही था आज चहुंओर विकास दिख रहा है यह भाजपा की देन है, लाडली बहनों को हर माह राशि देकर उन्हें सशक्त किया जा रहा है।
केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रविकरण साहू ने भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग की चिंता की है इसलिए पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए आप सभी भाजपा को वोट करें।वही जनपद अध्यक्ष शहपुरा प्रियंका आमों ने भी प्रदेश सरकार सहित केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओ को गिनवा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button