प्रदेश

शहपुरा पुलिस ने कांबिंग गस्त में 2 स्थाई,10 गिरफ्तारी वारंटी किए गिरफ्तार, न्यायालय पेश

शहपुरा।वर्तमान में प्रभावी आदर्श आचार संहिता में शांतिपूर्ण निर्वाचन पूर्ण करने हेतु शासन प्रशासन एवं पुलिस लगातार कार्यरत है जिस पर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा फरार चल रहे वारंटी की धर पकड़ हेतु कांबिंग गस्त करने हेतु आदेशित किया गया था जिस पर पुलिस अधीक्षक डिंडोरी संजीव सिन्हा के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी जगन्नाथ मरकाम व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाहपुरा मुकेश अवींद्रा के उचित मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुरा निरीक्षक शिवलाल मरकाम द्वारा 2 टीम बनाई जाकर थाना क्षेत्र से वर्षों से फरार चल रहे 2 स्थाई वारंटी 1- बृजेश पिता गजराज सिंह मसराम उम्र 24 साल निवासी कटेहरा 2-गोपाल सिंह पिता मतलू सिंह परस्ते उम्र 44 साल निवासी मझौली चौकी विक्रमपुर, एवं 10 गिरफ़्तारी वारंटी 1- गोविंद पिता बिसरू अहिरवार उम्र 23 साल निवासी करनपुरा 2- तीरथ सिंह पिता विजय सिंह सैयाम 45 साल निवासी गुतली,3- प्रेम सिंह पिता नारायण सिंह मरावी निवासी गुतलवाह,4- मुकेश पिता घनश्याम साहू 44 साल निवासी वार्ड नं 7 शाहपुरा,5- मुकेश विश्वकर्मा पिता भंगी लाल उम्र 25 साल निवासी कटंगी चौकी बिछिया,6- मुकेश मरावी पिता उजियार सिंह 30 साल निवासी कटंगी,7- रामचन्द्र पिता लक्ष्मण सिंह 30 साल निवासी कटंगी,8- अनिल लोहार पिता आशाराम लोहार 60 साल निवासी दलकासरई,9- राजेश धुर्वे पिता महेश धुर्वे 27 साल निवासी बड़झर चौकी बिछिया,10- अनूप पिता सुखलाल यादव 21 साल निवासी सलैया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जिन्हे मान.न्याया. पेश किया गया है
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शीवलाल मरकाम, उप निरी. लक्ष्मी पुष्पकार,अरविंद पटेल, सउनि. मुकेश बैरागी, केशव रावत, संतोष बंसकार, प्रधान आरक्षक सूर्यभान, जमुना धुर्वे आदित्य शुक्ला, विवेक दुबे,गंगाराम कोकड़िया,आरक्षक अभिषेक पांडेय, सुनील पट्टा, ओमकार, चालक तुलसी दास यादव की मुख्य भूमिका रही।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button