प्रदेश
पानी की किल्लत झेल रहे भीमपार के ग्रामीण कर रहे मतदान का बहिष्कार,प्रशासन समझाइश में जुटा

शहपुरा।विधानसभा निर्वाचन को लेकर आज हो रहे मतदान के बीच शहपुरा जनपद के ग्राम भीमपार में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है उनका कहना है कि गांव में पानी की गंभीर समस्या है नलजल योजना बंद पड़ी है शासन ग्रामीणों की समस्या के निदान पर ध्यान नहीं दे रहा है वही जानकारी लगने के बाद प्रशासन ग्रामीणों को समझाने मौके पर पहुंचा हुआ है