कुछ फीट की दूरी भी दिखाई नही देती…

डिंडोरी। विगत कुछ दिनों से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है सुबह और शाम को कड़कड़ाती ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है दिन में भी ठंड अपना असर दिखा रही है। सुबह लगभग 9 बजे तक कोहरे की चादर बिछी रहती है आलम यह रहता है कि 10 फीट की भी विजीबलिटी नहीं रहती है। कोहरे के छटते ही ठंड का असर बढ़ जाता है। लगातार बढ़ रही ठंड से निजात पाने के लिए शाम से अलाव का सहारा लिया जा रहा है।
