प्रदेश

पंचायत सचिव की पदस्थापना की मांग विधायक से की

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने 5 दिनों में पदस्थापना का दिया आश्वास

ग्राम पंचायत में नहीं है सचिव, ग्रामीणों को होती है परेशानी

डिंडोरी। कलेक्टर कार्यालय में सैकड़ों ग्रामीणों का हुजूम पहुंचा और अपनी समस्याएं शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के समक्ष बयान किया, ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव में लंबे समय से सचिव की पदस्थापना नहीं है जिससे उन्हें बहुत परेशानी होती है, ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय में आक्रोशित हो पहुंचे थे। विधायक को देखते ही ग्रामीणों ने अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया। समनापुर जनपद पंचायत के पड़रिया 2 ग्राम पंचायत में सचिव की पदस्थापना नहीं होने के चलते ग्रामीण परेशान हैं, ग्रामीणों ने बताया कि जनपद पंचायत, जिला पंचायत और कलेक्टर कार्यालय में कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी समस्याएं जस की तस बनी हुई है। आज फिर वह समस्याओं को लेकर पहुंचे। पूर्व कैबिनेट मंत्री और शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने जिला पंचायत के अधिकारियों सहित एडीएम सरोधन सिंह से वस्तु स्थिति की जानकारी ली और ग्रामीणों को समस्या के निराकरण के लिए आश्वस्त किया।

इनका कहना है

** पड़रिया 2 ग्राम पंचायत बड़ी संख्या में आए हैं और उन्होंने अपनी समस्या से मुझे अवगत कराया तत्काल मैने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की है और 5 दिनों में सचिव की पदस्थापना का आश्वासन दिया है। ग्राम पंचायत में सचिव की पदस्थापना इस दौरान कर दी जावेगी।
ओमप्रकाश धुर्वे, पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक शहपुरा

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button