ताज़ा ख़बरे

डिंडोरी:24 दिसंबर से सब्जी व्यापारियों ने बंद का आह्वान किय

अनिश्चित काल के लिए बंद थोक एवं फुटकर सब्जी विक्रेताओं का अल्टीमेटम

डिंडोरी। जिला मुख्यालय में पिछले दिनों सब्जी विक्रेताओं के गल्ला मंडी में स्थान दिया जाकर एक स्थान में सब्जी व्यवसाय संचालित करने की व्यवस्था की गई साथ ही थोक व्यवसायियों के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे तक पुरानी सब्जी मंडी से व्यवसाय संचालित करने की अनुमति दी गई जिसके बाद नए स्थान पर व्यवसाय किया जाने लगा। पुरानी डिंडोरी और बस स्टैंड सहित जहां तहां लगने वाली सब्जी दुकानों को एक स्थान पर व्यवसाय करने के निर्देश दिए गए। नगर में मध्य में संचालित होने वाली मंडी से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती थी लिहाजा नई व्यवस्था की गई।शुक्रवार को सब्जी मंडी की दुकानों में 24 दिसंबर से सब्जी व्यवसाय अनिश्चित कालीन बंद करने संबंधी सूचना चस्पा की गई। इस संबंध में सब्जी व्यवसायियों ने बताया कि उचित व्यवस्था नहीं होने के चलते यह निर्णय लिया गया, थोक व्यवसायी राजेंद्र बर्मन ने बताया कि सब्जी मंडी में पुरानी डिंडोरी के विक्रेताओं के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने सहित अन्य समस्याओं के चलते यह निर्णय लिया गया है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button