ताज़ा ख़बरे
किसानों से खरीदी गई धन डिंडोरी वेयर हाउस से हुई वापस,नाराज किसानों ने बरगाव में नेशनल हाइवे किया जाम
मौके पर तहसीलदार,नायब तहसीलदार मौजूद

शहपुरा।जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत बरगांव खरीदी केन्द्र के सामने हाइवे पर किसान चक्काजाम करते हुए जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाइवे पर किसानों ने धान रखकर धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि डिण्डौरी वेयरहाऊस के सर्वेयर द्वारा धान को पास नहीं करने और धान से लदे ट्रक वापस कर दिया गया है। यहां धान वापसी होने पर खरीदी भी है बंद कर दी है। सर्वेयर के द्वारा बरगांव क्षेत्र से खरीदे गए धान की नमी 18% बताते हुए ट्रक वापस किए गए हैं। जबकि मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने देखा तो नमी 14% पाई गई।

