प्रदेश

विधायक,कलेक्टर के औचक निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहंदवानी के हालत:मरीजों की जगह पलंग में आराम फरमा रहा कुत्ता

मेंहदवानी /शहपुरा।अभी कुछ दिवस पूर्व ही शहपुरा विधानसभा के विधायक ओम प्रकाश धुर्वे और उनके बाद कलेक्टर डिंडोरी विकास मिश्रा ने जिले के मेंहदवानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया था और निरीक्षण में अनेको खामियां भी मिली थी जिन्हें तत्काल सुधार करने के निर्देश भी उपरोक्तों के द्वारा दिए गए थे परंतु लगता है की विधायक धुर्वे और कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशों का अस्पताल प्रबंधन पर कोई खास असर नहीं पड़ा,जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण अस्पताल में सोमवार की देर रात्रि देखने को मिला जब मरीजों के पलंग में कुत्ता आराम फरमाता हुआ दिखा।घटना से जाहिर होता है कि क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने में अस्पताल प्रबंधन कितना बेपरवाह है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button