शहपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विधायक धुर्वे ने हितग्राहियों को बांटे हितलाभ

काशी अग्रवाल शहपुरा।विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन आज नगर परिषद शहपुरा के वार्ड क्रमांक 2 में हुआ।कार्यक्रम स्थानीय विधायक ओमप्रकारश धुर्वे की उपस्थित में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के तैल्य चि़त्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया इसके बाद सभी उपस्थितो का फूल मालाओ से स्वागत किया गया । कार्यक्रम के दौरान विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के द्वारा वोकल फार लोकल पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम के दौरान हैंड मेड वाथ सोप को खरीदने व इस्तेमाल के लिए कहा गया ,क्रषि विभाग के द्वारा मोटे अनाज की प्रदर्शनी लगाई थी जिसके लिए बताते हुए विधायक ने बताया कि यह अनाज बिना हानिकारक खाद के उपज की जाती है जिसका उपयोग करने से कोई नुकसान नहीं होता है इसलिए जिले के सभी विकासखण्डो में इसको तैयार करने के लिए स्वसहायता समूहो के द्वारा मशीने लगवाई गई है ,स्वसहायता कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए दीदी कैफे की शुरूआत शहपुरा में की जा रही है ,आयुष्मान कार्ड संबल योजना ,उज्जवला योजना ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ,जैसी तमाम योजनाओ की जानकारी दी । कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ,संतोष साहू प्रभारी ,जिला महांमत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी ,मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा , कमल अग्रवाल ,विष्णू अवधिया,राजेश साहू ,बाबा ठाकुर ,सुरेन्द्र साहू ,अनूप गुप्ता ,जितेन्द्र चंदेल ,सीएमओ कमलेश विजयवाल ,सीडीपीओ विपिन डेहरिया,बीएमओ सतेन्द्र परस्ते ,व अन्य विभागो के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।