प्रदेश

प्रस्ताव की मांग करने पर सचिव उसराठे मांग रहा पच्चास हजार, उप मुख्यमंत्री से हुई शिकायत

शहपुरा। कल्याण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने बतलाया कि सरस्वती मछवारा सहकारी समिति मर्या० राछो वि०खं०शहपुरा जिला डिण्डौरी में कार्यरत है जिसके द्वारा पूर्व में ग्राम राछो स्थित जलाशय का मत्स्य पालन हेतु 10 वर्ष के लिए पटटा में प्राप्त किया था जिसके द्वारा नियमानुसार मत्स्य पालन का कार्य किया गया।चूंकि समिति की अवधि समाप्त हो चुकी है जिसके द्वारा पुनः उक्त जलाशय को पटटा में लेना चाहते है जिस वास्ते अपनी संपूर्ण कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है किंतु ग्राम पंचायत संग्रामपुर में पदस्थ सचिव द्वारा प्रस्ताव की मांग किए जाने पर उसके द्वारा अवैध रूप से 50000/-पचास हजार रूपये की मांग की जा रही है और कहा जा रहा है कि जब तक मुझे 50000/-पचास हजार रूपये नही मिलेंगे तब तक मैं कोई प्रस्ताव नही दूंगा जिस पर समिति के सदस्यों द्वारा ग्राम सभा में प्रस्ताव हेतु अपनी बात रखी जहां पर ग्राम सभा के अध्यक्ष द्वारा भी उक्त राशि की मांग सचिव के साथ मिलकर की जा रही है। समिति के सदस्यों की इतनी व्यवस्था नही है अवैध मांग को पूरा किया जा सके।मांग की गई है कि सदस्य एकमात्र मत्स्य पालन से जुड़े हुए लोग है तथा इसी पर उनकी जीविका आश्रित है। अतः मान्यवर जी से प्रार्थना है कि उक्त संबंध में अतिशीघ्र वांछित कार्यवाही करते हुए समिति को राछो जलाशय मत्स्य पालन हेतु पटटा प्राप्त करने हेतु ग्राम पंचायत का प्रस्ताव दिलाये जाने की दया करें ताकि लंबित कार्यवाही पूर्ण हो सकें।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button