प्रदेश
राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस के शामिल न होने पर डिप्टी सीएम ने कसा तंज कहा धर्म विरोधी है कांग्रेस

शहपुरा। डिंडोरी जिला के बरगांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा की अयोध्या में श्रीराम लला के मंदिर के उद्घाटन समारोह में कांग्रेस का न जाना बतलाता है कि वो धर्म विरोधी है पूरे देश में वर्तमान में खुशी का माहौल है वही यदि शंकराचार्य जी नही जा रहे तो कोई बात नही वो हमारे आराध्य है आने वाले समय में उनका भी आशीर्वाद मिलेगा।