प्रदेश

डिवाईडर,रोड और विद्युतीयकरण कार्य के लिए राशि उपलब्ध कराने डिप्टी सीएम को सौपा ज्ञापन

शहपुरा।आज प्रदेश सरकार के उपमुख्यमत्री राजेन्द्र शुक्ल के शहपुरा प्रवास के दौरान स्थानीय विश्राम ग्रह मे स्थानीय विघायक ओमप्रकाश धूर्वे की उपस्थिति मे नगर विकास से जुडे हुए कार्यो के लिए राशि उपलब्ध कराने ज्ञापन  नप अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल,उपाध्यक्ष मुकेश साहू सहित अन्य की उपस्थिति मे सौपा गया।सौपे गये ज्ञापन मे वर्णित है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा अनुसार नगर परिषद शहपुरा को नगर के विकास कार्य हेतु 2 करोड रूपये की शासन द्वारा वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसमे निकाय द्वारा उक्त स्वीकृति से मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना चतुर्थ चरण हेतु नगर के मुख्य मार्ग में रोड डिवाईडर एवं विद्युतीयकरण कार्य हेतु निविदा प्रकिया पूर्ण की जा चूकी है किन्तु उक्त स्वीकृत राशि से नगर के अन्य विकास कार्य प्रभावित होगे,माग की गई है कि उक्त स्वीकृत कार्य को कराये जाने हेतु विशेष निधि या अन्य मद से राशि प्रदान करने की कृपा करे ताकि जनहित से संबंधित नगर के विकास कार्य कराये जा सके।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम गुप्ता,नरेन्द्र राजपूत,भाजपा मण्डल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा सहित अन्य उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button