22जनवरी को नगर में होंगे विविध आयोजन, बैठक में निर्णय

शहपुरा।आज शहपुरा के विश्राम गृह मे स्थानीय विधायक ओम प्रकाश धुर्वे की उपस्थिति में स्थानीय टेंट, डीजे और व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई और बैठक में आगामी 22जनवरी 24 को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन नगर को भी तरह तरह से सजाने और तरह तरह के आयोजनों करने से जुड़ी रूपरेखा बनी,बतलाया गया कि 22जनवरी को नगर के मुख्य मार्गो में नगर के टेंट वालों के द्वारा सड़क के दोनो ओर झालरों से सजाया जावेगा,भाजपा मंडल द्वारा नगर के उमरिया नाका मैं हलुवा वितरण होगा इसके अलावा नगर में मंदिर उद्घाटन का लाइव प्रसारण श्रीराम मंदिर और शहीद स्मारक मैं होगा, उस दिन नगर में विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा जुलुश निकाला जावेगा इसके अलावा 22जनवरी को लेकर स्टेडियम में 21जनवरी से आतिबाजी की दुकानें भी लगेंगी,22जनवरी को क्षेत्र मैं हर घर में राम ज्योत भी जलाई जावेगी।