प्रदेश

अश्लील डांस मामले मे बर्खास्त उपयंत्री राजेश कोठार, बजाग और बीसी हरीश, मेहंदवानी की चेतावनी के साथ बहाल हुई सेवा

काशी अग्रवाल शहपुरा – डिंडोरी के शहपुरा जनपद पंचायत में पदस्थ सरकारी कर्मचारियों का मडई में बार बाला के साथ ठुमके लगाने का वीडियो नवम्बर मे सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था है गौरतलब है कि आयोजित मड़ई के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा मनोरंजन के लिए बार बालाओं का डांस कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था परन्तु वायरल वीडियो के अनुसार शहपुरा जनपद पंचायत के उपयंत्री राजेश कोठार खुद को बार बाला के साथ ठुमके लगाने से नही रोक पाए वहीं स्वच्छता अभियान के ब्लाक समन्वयक हरीश झारिया ने तो सारी हदें पार कर दी थी उन्होंने अपने मुंह में पांच सौ का नोट फंसाया और उसी अंदाज में बार बाला को वो नोट दिया जबकि स्थानीय लोग भी डांस देखने के लिए वहां मौजूद थे जिसके बाद दोनों कर्मचारियों की अश्लीलता की चर्चा जमकर हो रही था।वही मामले की गम्भीरता को देखते हुए उसी समय कलेक्टर डिण्डौरी ने उपरोक्तो को नोटिस जारी कर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे जिसके बाद की कार्यवाही मे उपयत्री राजेश कोठार और ब्लाक समन्वयक हरीश झारिया को मप्ररारो गारटी की सविदा सेवा शर्तो के अनुरूप कार्यव्यहार,आचरण नही करने के कारण मप्र सामान्य प्रशासन विभाग मत्रालय के पत्र अनुसार सविदा सेवा समाप्त कर दी गई थी जिससे असुष्ट हो सम्बधितो के व्दारा कमिश्नर जबलपुर मे अपील प्रस्तुत की गई थी पारित आदेश मे सम्बधितो के सविदा सेवा बहाल की गई है वही कलेक्टर डिण्डौरी व्दारा जारी आदेश के अनुसार उपयत्री राजेश कोठार को भविष्य मे क्रत्य की पुनराव्रत्ति नही किये जाने की चेतावनी देते हुए उनकी पदस्थापना बजाग की गई है उसी तरह ब्लाक समन्वयक हरीश झारिया को भी उपरोक्त क्रत्य पुन नही करने की चेतावनी देते हुए उनकी पदस्थापना मेहदवानी की गई है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button