प्रदेश
प्रतिबंध के बावजूद मांस विक्रय करने पुलिस ने किया मामला दर्ज

शहपुरा-आज अयोध्या मे भगवान श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जहा सभी स्थानो पर हर्ष उल्लास का वातावरण था वही सरकार व्दारा मास,मछली मटन की दुकानो को बंद रखे जाने के निर्देश दिये गये थे वही भाजपा नेता हारून मसूरी के पुत्र सददाम मंसूरी व्दारा उमरिया रोड मे स्थित स्वय की मटन दुकान से मांस विक्रय किया जा रहा था जिसके बाद मामले का वीडियो वायरल हुआ और मामला जब हिंदवादी सगठनो तक पहुचा और उनकी शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी सददाम मसूरी के विरूध्द धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।