सीएम हेल्पलाइन मे दर्ज शिकायतो के निराकरण मे डिण्डौरी पुलिस जोन मे टाप पर, प्रदेश मे तीसरा स्थान

डिण्डौरी-गत दिवस लोक सेवा प्रबंधक विभाग पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा माह दिसम्बर2023 का सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की मासिक ग्रेडिंग जारी की गयी है जिसमें जिला डिण्डौरी को द्वितीय समूह मे मप्र में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है तथा बालाघाट जोन मे जिला डिण्डौरी का स्थान प्रथम रहा है जिसका सम्पूर्ण श्रेय पुलिस अधीक्षक अखिल कुमार पटेल को जाता है। शिकायत शाखा प्रभारी सउनिण बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि माह दिसम्बर 2023 में कुल 142 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनमें से 108 शिकायतों को सन्तुष्टिपूर्वक बंद कराया गया है जिसमे 87प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुये ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। सीएम हेल्पलाईन पार्टल के माध्यम से प्राप्त ऐसे शिकायतों को जिनके शिकायतकर्ता थाना,चौकी स्तर पर की गयी कार्यवाही से संतुष्ट नही होते पुलिस अधीक्षक जिला डिण्डौरी द्वारा तत्काल तलब कर उनकी समस्या को स्वयं सुना जाता है एवं शिकायतों पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कराते हुये संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाता है। चुनावी माह होने के वाबजूद भी शिकायत शाखा प्रभारी द्वारा फरियादियों से सतत सम्पर्क स्थापित कर संतुष्टीपूर्वक निराकरण कराने में विशेष रूची ली गई क्योंकि समस्त थाना,चौकी प्रभारी कानून व्यवस्था डयूटी में थे ऐसी परिस्थिति में भी स्वंय शिकायत प्रभारी द्वारा शिकायतों का निराकरण करने में बेहतर प्रदर्शन किया गया है। सीएम हेल्पलाईन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु पुलिस कप्तान अखिल कुमार पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम द्वारा समय.समय पर जिले के अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना,चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाते हैं। जिले के मैदानी स्तर में कार्यरत समस्त अधिकारी,कर्मचारियो का शिकायतों के शीघ्र संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने में बेहतर सहयोग रहता है जिसके लिये सभी बधाई के पात्र हैं।