प्रदेश
मृतक एसडीएम के परिजनों ने पति पर लगाया हत्या कर सबूत छुपाने के आरोप, कि न्यायिक जांच की मांग

शहपुरा। गत दिवस शहपुरा एसडीएम निशा नापित शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद सोमवार को मृतक एसडीएम के परिजनों के आने के बाद हो रहे पीएम के दरमियान मृतक एसडीएम की बहिन नीलमा नापित ने मीडिया को दिए बयान में मृतक एसडीएम के पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की उन्होंने ही मेरी बहिन की हत्या की है और हत्या के बाद सुबूत छुपाए है।दोनो के बीच लड़ाई झगड़ा भी होता रहता था,मामले मैं उन्होंने प्रशासन से जांच की मांग की है।वही मामले में डिंडोरी एसपी ने कहा की अभी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कही है।