प्रदेश
खुलासा:पति ने मुंह,नाक में तकिया दबा की एसडीएम निशा नापित की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

शहपुरा।शहपुरा एसडीएम निशा नापित शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में आज शव का पीएम करवा शव परिजनों को सौंपा।वही घटना में शहपुरा पहुंचे बालाघाट जोन के डीआईजी मुकेश श्रीवास्तव और डिंडोरी पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल द्वारा पत्रकारवार्ता के दरमियान खुलासा करते हुए बतलाया कि एसडीएम के पति ने ही उनकी मुंह,नाक में तकिया दबा हत्या की और हत्या के बाद सबूत छुपाने का भी प्रयास किया,बतलाया गया की आरोपी पति मनीष शर्मा को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।