प्रदेश
कमलेश अवधिया वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बने
डिंडोरी। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की जिला डिंडोरी के जिलाध्यक्ष पद के दायित्व के लिए समाजसेवी और व्यवसायी कमलेश्वर अवधिया का चयन किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने इस आशय की सूचना पत्र के माध्यम से प्रेषित की है। कमलेश अवधिया की नियुक्ति पर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं गौरतलब है कि वैश्य महासम्मेलन एक विशाल सामाजिक संगठन है जिसके माध्यम से निरंतर समाजसेवा के कार्य किए जा रहे हैं। संगठन के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुएगा
कमलेश अवधिया ने जिले में उपस्थित सभी वैश्य बंधुओ से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी सदस्यता करवाकर संगठन को मजबूती प्रदान करे जिससे संगठन व समाज सेवा का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।
