प्रदेश

नगर परिषद अमला दो माह से वेतन से वंचित

आर्थिक संकट झेल रहे कर्मचारियों ने हड़ताल की दी चेतावनी

डिंडोरी। नगर परिषद का अमला वेतन नहीं मिलने से परेशान है अब स्थिति यह हो गई है कि पिछले दो माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला जिससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है डिंडोरी में बुधवार को निकाय के रेगुलर संविदा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के द्वारा अध्यक्ष नगर परिषद डिंडोरी के नाम से मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद डिंडोरी को ज्ञापन सौंपा विगत दो माह से कर्मचारियों की वेतन नहीं हो पा रहा है जिस कारण कर्मचारियों को परिवार चलाना मुश्किल हो गया है दूध वाला दूध नहीं दे रहा किराना वाला किराने का सामान नहीं दे रहा बच्चों की फीस नहीं भर पा रहे हैं बैंकों की किस्त नहीं जमा हो पा रही उक्त संबंध में सभी कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंप कर मांग की है की तत्काल 2 महीने का वेतन दिए जाने का कष्ट करें अन्यथा की स्थिति में समस्त कर्मचारी काम बंद हड़ताल किए जाने की ओर अग्रसर होंगे उक्त अवसर पर निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष अशोक चौकसे, सचिव आशीष कोरी तथा निकाय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button