प्रदेश
रेवा प्रोजेक्ट के तहत कुपोषण और एनीमिया के विरुद्ध स्वास्थ शिविर का आयोजन

शहपुरा – जिले के शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत रेवा प्रोजेक्ट के तहत आज शनिवार के दिन चाटी गांव में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जहां पर ग्रामीणों का स्वास्थ परिक्षण किया गया ,आपको बता दे की शिविर में क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने बैगा जनजाति और ग्रामीणों के स्वास्थ के प्रति जिन्हे जो समस्या हो उसकी जांच करने को कहा और उचित उपचार के आवश्यक दिशा निर्देश दिए है,इसके अलावा सरकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक समय से पहुंचाने का निर्देश दिए हैं,कार्यक्रम में एसडीएम शहपुरा,जनपद पंचायत सीईओ गणेश पांडे,राजेश साहू अनिल साहू समेत तमाम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।