हडताल अवधि का वेतन दिलाने डिप्टी सीएम को सौपा ज्ञापन

काशी अग्रवाल शहपुरा– आज प्रदेश के उपमुख्यमत्री और स्वास्थ्य मत्री राजेन्द्र शुक्ल के जबलपुर प्रवास के दरमियान न्यू बहूउददेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी सघ के सदस्या के व्दारा एक ज्ञापन सौपते हुए माग की गई कि समस्त बहुउददेशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता मध्य प्रदेश व्दारा दिनांक आठ मई 2023 से 29 मई 2023 तक वेतन विसगति मे सुधार को लेकर प्रान्तीय आव्हान पर सामूहिक हडताल पर चले गये थे जिसमे सयुक्त सचालक सचालनालय स्वास्थ्य सेवाए मध्यप्रदेश शासन के व्दारा माग को मानते हुए सहमति देकर हडताल समाप्त करने का आश्वासन दिया गया जिस पर तत्काल आदेश का पालन करते हुए कर्मचारियो व्दारा हडताल समाप्त कर कर्मचारियो व्दारा 30मई 2023 को अपने कर्तव्य पर उपस्थित हो शासकीय कार्य प्रारम्भ किया गया।उस समय अवधि का वेतन भुगतान हेतु समस्त मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी मप्र को निर्देशित करने की माग की गई है।इस दौरान जितेन्द्र साहू,अमर परस्ते,लखन साहू,नरेश ठाकुर सहित संघ के अनेको पदाधिकारी उपस्थित रहे।