प्रदेश

भवतारिणी मंदिर में आज से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

माँ नर्मदा प्रगटोत्सव के अवसर पर आयोजन

 

डिंडोरी। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर के उत्तर तट स्थित भवतारिणी मंदिर समिति के द्वारा मां नर्मदा प्रग्टोत्सव के पावन पर्व पर श्रीमद् भागवत महापुराण का संगीतमय भव्य आयोजन कथा व्यास आचार्य वेद प्रकाश महाराज के मुखारबिंद से दिनांक 9 फरवरी से 16 फरवरी तक किया जा रहा है। जिसमें आज प्रथम दिवस 9 फरवरी को कलश यात्रा के साथ ही मंगलाचरण व भागवत महात्म्य की कथाएं, 10 फरवरी शनिवार द्वितीय दिवस- सूत शौनक संवाद कुंती व भीष्म स्तुति की कथाएं, 11 फरवरी 2024, रविवार तृतीय दिवस- सृष्टि आदि की वर्णन मनु कर्दम संवाद कपिल जन्म व देवहुति कपिल संवाद एवं ध्रुव चरित आदि वर्णन
12 फरवरी 2024, सोमवार
चतुर्थ दिवस- प्रियव्रत चरित, राजा रहूगण व जड़भरत संवाद, व अजामिलोयाख्यान, समुद्र मंथन की कथा, गजेन्द्र मोक्ष की कथा, सूर्यवंश व चंद्रवंश का वर्णन का श्री कृष्णजन्मोत्सव 13 फरवरी 2024, मंगलवार

पंचम दिवस- पूतना उद्धार आदि की कथा, नामकरण संस्कार बाल लीलाओं का वर्णन गोवर्धन पूजा आदि 14 फरवरी 2024, बुधवार
षष्टम दिवस- अनेक लीलाओं का वर्णन, रासलीला का वर्णन, श्री कृष्ण रूकमणी मंगल (विवाह) आदि की कथा
15 फरवरी 2024, गुरुवार
सप्तम दिवस- अन्य विवाहों का वर्णन अन्यान्य चरित्रों का वर्णन सुदामा चरित्र, राजा परीक्षित मोक्ष की कथा शुकदेव पूजन (व्यास पूजन) आदि एवं कथा विश्राम, नित्य कथा प्रवचन दोप. 01 बजे से 05 बजे तक किया जाएगा। कथा के मुख्य यजमान इंजी उमेश दुबे हैं।
16 फरवरी 2024 शुक्रवार
प्रातः हवन पूजन, दोप. 12 बजे माँ नर्मदा प्रग्टोत्सव महाआरती एवं विशाल भण्डारा
भवतारिणी नर्मदा मंदिर समिति ने अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंच धर्मलाभ लेने की अपील की है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button