प्रदेश
सट्टा खिलाते तीन आरोपी गिरफ्तार,शहपुरा पुलिस की कार्यवाही

- शहपुरा।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा निरीक्षक मरकाम द्वारा टीम गठित कर कृषि उपज मंडी शहपुरा में दबिश देते हुए तीन सटोरियों राजू विश्वकर्मा पिता राम सेवक विश्वकर्मा उम्र 49 साल निवासी वार्ड नंबर 9 शहपुरा, ओंकार साहू पिता फदाली साहू उम्र 49 साल निवासी वार्ड नंबर 2 मंडी मोहल्ला शहपुरा तथा अनिल उर्फ अनु अग्रवाल पिता सुखलाल अग्रवाल उम्र 38 साल निवासी वार्ड क्रमांक 1 रेस्ट हाउस के पास शहपुरा को पकड़ा गया जिनके पास से सट्टा पर्ची डॉट पेन एवं नगद राशि जप्त की गई जो थाना शहपुरा में अपराध पंजीबद्ध किया गया हैउक्त टीम में निरीक्षक शिवलाल मरकाम, सहायक उप निरीक्षक मुकेश बैरागी, के पी रावत, प्रधान आरक्षक आदित्य शुक्ला, आरक्षक अभिषेक पांडे, भरत कुशवाह, दीपक वर्मा,विनोद दांगी, लोकेंद्र भदोरिया की मुख्य भूमिका रही