प्रदेश

नर्मदा जयंती पर्व के मद्देनजर थाना शहपुरा में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित


शहपुरा।आगामी नर्मदा जयंती उत्सव को मद्दे नजर रखते हुए आज दिनांक 9/2/2024 को थाना परिषद शहपुरा में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से मालपुर नर्मदा घाट में रोशनी की व्यवस्था, साफ सफाई, स्वच्छता परिसर खोलना, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने, घाट पर जल स्तर कम होने से छोटी पुल पर बने डैम में प्लेट लगाने, नर्मदा जी के दोनों घाटों पर रोशनी की व्यवस्था करने,पार्किंग व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी मां नर्मदा में चुनरी चढ़ाई जाने हेतु चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाना है जो पूर्व की भांति ग्राम जामगांव एवं कस्बा शहपुर से दो यात्राएं मां नर्मदा कन्हैया संगम मालपुर घाट जाती है इसके संबंध में मार्ग व्यवस्था आदि दुरुस्त रखने के संबंध में भी चर्चा की गई उक्त बैठक में एसडीएम महोदय शहपुरा, जनपद सीईओ शहपुरा, थाना प्रभारी शहपुरा,बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी, नगर परिषद शहपुरा सीएमओ, सभी वार्डों के पार्षद, गणमान्य नागरिक, आम नागरिक, डीजे साउंड संचालक आदि उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button